
सीएम साइंस कॉलेज के चैंपियन बनने पर हर्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आरबी कालेज दलसिंहसराय में आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 2016 में ऑवर आल चैम्पियन बनने पर सीएम साइंस कालेज में हर्ष व्याप्त है। प्रधानाचार्य डा. अरविन्द कुमार झा व खेल एवं संस्कृति विभाग के संयोजक डा. सुनीला दास ने छात्र छात्राओं को बधाई दी है। डा. दास ने बताया कि युवा महोत्सव में महज 11 कालेजों की भागीदारी हुई थी। इस महोत्सव में सीएम साइंस कालेज के प्रतिभागी अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर महिला कालेज, समस्तीपुर व तीसरे स्थान पर आरबी कालेज रहा। सीएम साइंस कालेज के प्रतिभागियों ने क्विज फोटोग्राफी, बन एक्ट प्ले, इस्टालेशन माइम व फोक आर्केस्ट्रां प्रथम रहे। कुल मिलाकर इस कालेज की टीम को 84 अंक मिला।

