Home मुख्य डॉक्टरों ने सफलता पूर्वक मरीज के पेट से दस किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 7, 2016

डॉक्टरों ने सफलता पूर्वक मरीज के पेट से दस किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। Voice of Darbhanga

img_20161207_184159_950

दरभंगा: (संवाद सूत्र)

डीएमसीएच के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने बुधवार को सफलापूर्वक ऑपरेशन कर मरीज के पेट से दस किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। ऑपरेशन दो घंटे तक चला।
सर्जरी विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ. जी कर्ण ने बताया कि मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के सतलखा निवासी मोती राम (60) पेट दर्द व उल्टी से पिछले छह महीनों से परेशान था। डीएमसीएच पहुंचने पर उनकी जांच-पड़ताल करायी गई। इस दौरान पता चला कि मरीज के पेट में रेट्रोपेरिटोमियल ट्यूमर है।
ट्यूमर के साइज को देखते हुए मरीज से बड़े सेंटर जाने का आग्रह किया गया। हालांकि उनके परिजनों के आग्रह पर यहीं ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। डॉ. कर्ण ने बताया कि डॉ. विजेन्द्र मिश्रा, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ . राकेश कुमार सहित उनकी टीम ने ऑपरेशन कर मरीज को राहत पहुंचायी।

Share

Leave a Reply