Home मुख्य कुत्ता कटवाने का आरोप लगा कर घर में घुसकर की मारपीट एवं तोड़फोड़। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 7, 2016

कुत्ता कटवाने का आरोप लगा कर घर में घुसकर की मारपीट एवं तोड़फोड़। Voice of Darbhanga

zcamera-20161107_233240

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार की शाम दर्जनों की संख्या में एकजुट हमलावरों ने स्व. राघवेन्द्र सिंह के घर में घुसकर मारपीट कर आधे दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया। वहीं उनकी बोलेरो पिकअप वान बीआर 01 जीई – 3891 को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि स्व. सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह बच्चों के साथ कुत्ता को टहला रहा था। इसी बीच पास के नहर के समीप रहनेवाले एक बच्चे के पांव में कुत्ता लिपट गया। इतनी सी बात पर बच्चे की मां ने गुड्डु सिंह के घर में घुसकर उसकी मां आशा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद खराजपुर नहर के पास बसे करीब चार दर्जन लोगों ने फिर से हमला कर गुड्डु सिंह, बहन निशु देवी, ज्योति देवी, रानू कुमारी भाई दीपक कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर सभी हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में करवाने केलिए ले गयी। स्थानीय मोहल्ले वासियो ने बताया कि नहर पार के कुछ लोगो के आतंक से वे परेशान रहते हैं। अक्सर मोहल्ले में घुस कर मारपीट करते हैं और चले जाते हैं।

Share

Leave a Reply