Home मुख्य हाइकोर्ट के डबल बेंच ने पलटा सिंगल बेंच का आदेश, विभा देवी ही रहेंगी कंसी की मुखिया।
मुख्य - September 1, 2016

हाइकोर्ट के डबल बेंच ने पलटा सिंगल बेंच का आदेश, विभा देवी ही रहेंगी कंसी की मुखिया।

IMG_20160901_215121_987
दरभंगा: सदर प्रखंड के कंसी पंचायत के मुखिया पद पर फंसा पेंच फ़िलहाल टल गया लगता है। 30 अगस्त को हाइकोर्ट के सिंगल बेंच के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी ने पुनर्मतगणना करवाया जिसमे 89 वोट से हारी कांगेस नेता पवन चौधरी की पत्नी उषा देवी को 8 वोटों से विजय घोषित किया गया इस गणना में वर्तमान मुखिया विभा देवी उपस्थित नही थी क्योंकि फैसले के खिलाफ अपील की सुनवाई में पटना गयी थी। उनके तरफ से इस अपील के तारीख का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से मिले नोटिस के आलोक में 31 को करवाने का आग्रह भी किया गया था। परंतु जिलाधिकारी ने उनके अनुपस्थिति में ही मतगणना करवा दिया। हालाँकि 30 अगस्त को ही डबल बेंच ने सिंगल बेंच के निर्णय को निरस्त कर दिया। इसप्रकार सीएपीम जिलामंत्री अविनाश ठाकुर की पत्नी विभा देवी ही मुखिया पद पर बनी रही। कोर्ट आदेश की प्रति के साथ उक्त जानकारी देते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम में पवन चौधरी के द्वारा जो दुष्प्रचार उनके बारे में किया गया है, उससे उनके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। जल्द ही क़ानूनी सलाहकारों की राय लेकर वे पवन चौधरी पर मानहानि का मुकदमा भी करने जा रहे हैं।

Share

Leave a Reply