
डा0 त्रिपाठी को बनाया गया संस्कृत विवि का नया डीन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि की कुलपति डा0 नीलिमा सिन्हा ने धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष डा0 श्रीपति त्रिपाठी को अध्यक्ष छात्र कल्याण का कार्यभार सौंपा गया है। इस आशय के जारी आदेश में कहा गया है कि स्थायी नियुक्ति होने तक या फिर अगले आदेश तक डा0 त्रिपाठी विवि के डीन पद पर तदर्थ रूप से कार्य करते रहेंगे। साथ ही निदेशित किया गया है कि इस नए आदेश की सूचना राजभवन को भी प्रेषित की जाय। ज्ञात हो कि गत 28 अक्टूबर को डीन डा0 दिलीप कुमार झा को निलम्बित करते हुए उनका मुख्यालय बक्सर जिला के संस्कृत कालेज कर दिया गया था।

