Home Featured नशेड़ियों ने घर में घुसकर किया हमला, लूटपाट व धमकी।

नशेड़ियों ने घर में घुसकर किया हमला, लूटपाट व धमकी।

दरभंगा: थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में नशेड़ियों ने एक परिवार पर क्रूर हमला बोला। स्थायी निवासी अफसाना खातून ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:45 बजे उनके घर के बगल में 8-10 लोग नशा कर रहे थे। पति मो. उस्मान ने उन्हें जाने को कहा, तो सुनिल यादव, अनिल यादव (पिता नरेश यादव), गोलू महतो, गोलू का छोटा भाई, नितिश उर्फ छोटू (पिता दिनेश महतो) और दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उस्मान को पीटना शुरू कर दिया।

अफसाना, उनका छोटा बेटा, ननद और सास ने बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने पूरे परिवार पर लाठियां बरसाईं। महिलाओं के साथ जबरदस्ती की कोशिश की गई, घर से 54,000 रुपये लूट लिए और अफसाना के गले से सोने का जेवर छीन लिया। पड़ोसियों ने बड़े बेटे मो. अफताब को बुलाया। अफताब के पहुंचते ही गोलू महतो ने पिस्तौल से गोली चलाई, बेटा भागा। पीछा करते सुनिल व अनिल यादव सहित 4-5 लोगों ने हमला किया।अफताब ने अनिल को सिर पर वार किया, सुनिल ने चाकू से पैर पर प्रहार। ग्रामीण गवाह बने।

पति का इलाज डीएमसीएच में चल रहा था, तभी हमलावर पिस्तौल सटाकर इलाज बंद करने की धमकी देकर परिवार को भगा दिया।आरोपी पूर्व में लूटपाट व अन्य अपराधों के इतिहास वाले हैं। अब छोटू सिंह व भाई शशि सिंह धमकी भरे कॉल कर रहे हैं-केस पर जान से मारने की बात। रिकॉर्डिंग अफसाना के पास है।

बहादुरपुर थाना में अफसाना ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने एसपी से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की।

Share