
दरभंगा: दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक ऑटो पुल से टकरा कर पलट गया। घटना डीलाही के पास गैस एजेंसी के समीप हुई। इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी को स्थानीय लोगों की सहायता से डीएमसीएच भेजवाया गया। घायलों की हालत काफी नाजुक बताई गयी।