
सरकार के तुष्टिकरण की नीति के कारण हाविभौआर काण्ड में हुई एकपक्षीय कारवाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी में भाजपा जिला मंत्री राखी देवी के आवास पर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलामंत्री ने कुशेश्वरस्थान मंदिर की यात्रा के दौरान बैठक में पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक को पाग चादर से सम्मानित किया। इस मौके पर श्री नायक ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है और इसी का परिणाम है कि प्रशासन ने हाविभौआर में एकपक्षीय कारवाई की है। पर निर्दोषों को रिहा करने और कुद्दुस मियां को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में विशाल आंदोलन 4 मई को करेगी जिसमें अश्विनी चौबे, प्रेम कुमार आदि नेता भी सड़क पर उतरेंगे। श्री नायक ने कार्यकर्ताओ को संगठन की रीढ़ बताया। बैठक में प्रमुख रूप से कामेश्वर दास, मिंटू यादव, रेनू कुमारी, अशोक साह आदि उपस्थित थे।

