
बढ़ती ठंढ के कारण जिलाधिकारी ने स्कूलों का समय बदलने का दिया आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बढ़ती हुई ठण्ड को देखते हुए दरभंगा के जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने दरभंगा जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का समय बदलने का आदेश दिया है। नये आदेश के अनुसार अब शुक्रवार से प्रातः साढ़े नौ बजे से 3 बजे संध्या तक खोलने का निर्देश दिया गया है। अगले आदेश तक सभी विद्यालय इसी समय सीमा का पालन करेंगे।

