Home मुख्य पत्रकारों के क्रांतिकारी तेवर के कारण डीएमसीएच में शुरू हो सका घायल बच्चों का ससमय इलाज़। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 25, 2017

पत्रकारों के क्रांतिकारी तेवर के कारण डीएमसीएच में शुरू हो सका घायल बच्चों का ससमय इलाज़। Voice of Darbhanga

IMG_20170125_124131दरभंगा: आज सुबह करीब सात बजे सदर थानाक्षेत्र के बासुदेवपुर मोड़ एनएच 57 मुख्य सड़क पर बेला पब्लिक स्कूल के बच्चे को ले जा रही बस को पीछे से बालू लदे ट्रक ने जोड़ से टक्कर मार दिया । इस टक्कर में बस पलट गया। करीब 12 बच्चे ड्राइवर सहित घायल हो गए। सात बच्चे गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। ड्राइवर की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगो की सहायता से डीएमसीएच पहुँचाया गया। सुबह साढ़े दस बजे तक डीएमसीएच में डॉक्टर नदारद थे और अधीक्षक न पहुँच पाये न काल रिसीव किया। तब तक वहां पहुँच चुके पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सूचित किया। इसके बाद पत्रकारों ने रौद्र रूप धरा कर्मियों के सामने तब जाकर इलाज़ शुरू हुआ। हालांकि 11 बजे तक कोई सीनियर डॉक्टर या अधीक्षक नही पहुंचे थे। 24 घण्टा सेवा उपलब्ध का बोर्ड लगा सीटी स्कैन भी साढ़े दस बजे तक बंद था। वहां भी पत्रकारो की तत्परता से काम शुरू हुआ। पत्रकारो ने आक्रोश दिखाते हुए 24 घण्टा का बोर्ड कर्मियों को हटा देने को कहा यदि सेवा नही दे सकते। इसी बीच स्कूल के प्रिंसिपल डा0 बी के मिश्रा वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर ब्रजभूषण तिवारी की नाजुक हालत को देखते हुए लोगो ने बेहतर इलाज़ केलिए तत्काल पारस या किसी अच्छे निजी अस्पताल में भेजवाने का अनुरोध किया जिसे श्री मिश्रा ने सिरे से नकारते हुए कहा कि वे खुद डॉक्टर हैं और सबसे बेहतर समझते हैं।

घायल बच्चों में राजन कुमार पिता रणजीत यादव, आनन्द अमित पिता महेश यादव, अमरनाथ यादव पिता उमेश यादव, राहुल पिता संजय यादव, सिमरन कुमारी, समीक्षा कुमारी, पिता धनन्जय कुमार,मिथिलेश कुमार पिता अरुण महतो,शिवम पिता रामदयाल यादव, प्रीति कुमारी, पिता राम प्रसाद, राखी रंजन पिता राम  प्रसाद रमन शामिल हैं। ड्राइवर की हालत सबसे ज्यादा नाजुक अभी भी बनी हुई है। सभी का इलाज़ चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक भी अस्पताल पहुँचे और घायलो के उचित इलाज़ केलिए हरसंभव प्रयास करने केलिए डॉक्टर एवं कार्मियों को कहा।

FB_IMG_1485323443025

 

FB_IMG_1485323458054

Share

Leave a Reply