Home मुख्य बिजली की तार टूटने के दौरान करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 22, 2017

बिजली की तार टूटने के दौरान करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल। Voice of Darbhanga

IMG_20170222_181322

घनश्यामपुर: प्रखंड अंतर्गत जयदेवपट्टी गाँव के वार्ड 6 के बजरंगी झय की पत्नी विभा देवी (30) पति बुधवार के दिन पेड़ की ढाली गिरने के कारण बिजली  के चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है जब विभा देवी के आँगन में पेड़ की डाली टूट गई। विभा देवी डाली को जब हटाने पहुंची तो उसी क्रम में टूटे तार से विभा देवी को करंट लग गया। ग्रामीणों द्वारा विभा देवी को ईलाज के लिए घनश्यामपुर PHC पहुँचाया गया।  विभा देवी के पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। जयदेवपट्टी गाँव में पोल की काफी कमी भी है। लोगों के घर से चिपका हुआ बिजली का नंगा तार कभी भी घटना का रूप ले सकता है।

Share

Leave a Reply