Home मुख्य मानव श्रृंखला के दौरान मौसम साफ और तापमान सामान्य रहने की सम्भावना। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 21, 2017

मानव श्रृंखला के दौरान मौसम साफ और तापमान सामान्य रहने की सम्भावना। Voice of Darbhanga

IMG_20170121_024431

दरभंगा: मानव श्रृंखला के दौरान आज मौसम साफ़ एवं तापमान सामान्य रहने की सम्भावना है। आगामी 24 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा तथा तापमान भी सामान्य रहेगा। यह संभावना ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डाआरपीसीएयू, पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 21 से 24 जनवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में जताई गई है। इसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है और यह 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 6 से 9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में करीब 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Share

Leave a Reply