Home मुख्य द्विव्यांग दिवस का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 3, 2016

द्विव्यांग दिवस का आयोजन। Voice of Darbhanga

img-20161203-wa0119

दरभंगा : भारतीय द्विव्यांग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम पालो मैदान लहेरियासराय में आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन जिला परिषद् अध्यक्ष गीता देवी ने किया. मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा विकलांगो के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही है. वह सत-प्रतिशत उनलोगो के पास पहुंचेगा. चाहे वह ट्राई साईकिल हो या कम्बल वितरण का काम उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांगों को कौशल विकास योजना के तहत जोड़ा जा रहा है. जिलाधिकारी ने विस्तार से योजनाओं का जिक्र किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिविल सर्जन दरभंगा खेल पदाधिकारी डा. अविनाश मिश्रा, डीडीसी डा. विवेकानंद झा, डा. जीएम. मिश्रा आदि शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर कुमार यादव ने की. मंच संचालन जिलासचिव मो. शुऐब ने की. अस अवसर पर मो. सिकंदर, शिव शंकर चौधरी, इंद्रकांत पासवान, मो. महताब, अमरेश यादव, राम परवेश पासवान, डा. मुकेश कुमार निराला, प्रतिभा राय, हरेराम, मो. तौकिर आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply