
Home मुख्य जबरन दुकाने बन्द करवाने वालों से हर तरह से निपटने केलिए युवा मोर्चा की टीम तैयार। Voice of Darbhanga
जबरन दुकाने बन्द करवाने वालों से हर तरह से निपटने केलिए युवा मोर्चा की टीम तैयार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कालेधन के खिलाफ पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा कदम उठाया है और जनता इस कदम का समर्थन कर रही है। अगर जनता को सहयोग नही, विरोध करना होता तो वह लाइन में नही सड़कों पर होती। देश बदल रहा और जनता सहयोग कर रही है।
उपरोक्त बातें आज भाजपा के युवा नेता बालेंदु झा ने युवा कार्यकर्ताओं को बंद समर्थकों से निपटने की तैयारी के दौरान रविवार को कही। उन्होंने कहा कि वर्षों से कालेधन के संरक्षकों को यह ऐतिहासिक कदम पच नही रहा है और बन्द का एलान किया है। पर जनता ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देगी। श्री झा ने जनता एवं प्रतिष्ठान संचालकों से इस बन्द को विफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि जबरन बन्द करवाने की कोशिश की गयी तो भाजपा के युवाओं की टीम हर तरह से बन्द समर्थकों से निपटने को तैयार है।

