Home मुख्य बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट होने के कारण प्राइवेट शिक्षण संस्थान का सहारा: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 1, 2017

बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट होने के कारण प्राइवेट शिक्षण संस्थान का सहारा: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

IMG_20170502_065307

दरभंगा: बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूर्णतः चौपट हो गयी है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की हालत दिनोदिन बिगड़ती जा रही है। ऐसे प्राइवेट संस्थान का सहारा लोगो को लेना पड़ता है और यही एकमात्र विकल्प लोगो केलिए रह गया है।

उपरोक्त बातें बहेड़ी के बरियाही रोड में एक कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कही। श्री ठाकुर ने कहा कि यह किसी से छिपा नही है कि सरकार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजाक बना दिया है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर बिहार को अशिक्षा और गरीबी की ओर लगातार धकेला जा रहा है। पर जनता अब सब समझ रही है और इसका जवाब आगमी चुनाव में जनता भी जोरदार तरीक़े से देगी। इस मौके पर क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply