
पूरे उत्साह के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सोमवार की सुबह ईद मिलादुन नबी के मौके पर शहर के किलाघाट स्थित मदरसा हामिदिया से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में सैकड़ों मुस्लिम शामिल थे. इस्लाम धर्म के लोगों ने पूरे इस्लामिक लिवास में हाथों में झंडा लिए दिखे.
जुलूस किलाघाट से होते हुए उर्दू बाजार, करमगंज, दुदुमा, दारूभट्टी चौक, नाका नं.-6 होते हुए खान चौक पर पहुंचकर बेंता, शाहगंज, रहमगंज, फैजुल्ला खान, बाउली, बेला, कटहलबाड़ी, कादिराबाद, असगांव, बहादुरपुर से आए जुलूसों के साथ मिलकर रियाज खान की अगवाई में मौलागंज ,खान चौक मिर्जापुर ,दरभंगा टावर होते हुए जुलूस वापस किलाघाट पहुंचा. जहां हजरत मौलाना मुफती अब्दुल वाजिद काजी ने जुलूस में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लललाहो अलैह वसल्लम इस दुनिया में तशरीफ लाए थें. उन्हीं के आगमन पर पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं.

