Home मुख्य बिजली के करंट से टेंट हाउस के मजदूर की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2016

बिजली के करंट से टेंट हाउस के मजदूर की मौत। Voice of Darbhanga

img_20161124_223120_367

दरभंगा : जिले के विशनपुर थाने से कुछ ही दूरी पर बिजली करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जाता है कि चौधरी पासवान का पुत्र सुक्कन पासवान जो टेन्ट की दुकान में मजदूरी करता था और जब वह ठेला से सामान ले जा रहा था, इसी बीच ठेला से लोहे का पाइप उतारने में उसका संपर्क बिजली क तार से हो गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. हनुमाननगर बीडीओ पंकज कुमार ने मृतक के परिजन पारिवारिक सहायता के रूप में 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किये तथा कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हज़ार नगद प्रदान किया गया। घटना को लेकर लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया था.

Share

Leave a Reply