Home Featured बिजली शॉर्ट कर शराब तस्करी का नया धंधा, विद्युत विभाग परेशान।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 17, 2026

बिजली शॉर्ट कर शराब तस्करी का नया धंधा, विद्युत विभाग परेशान।

दरभंगा: जाले क्षेत्र में शराब कारोबारी पुलिस की सख्ती से बचने को नया फंडा अपना रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मियों के मुताबिक, तस्कर निर्जन चौड़ी बगहड़ के खेतों में 11 केवी लाइन के तीनों फेज तारों को बांस के टोटे से सटा रहे हैं। इससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है और वे ट्रकों से शराब उतारकर वितरण कर फरार हो जाते हैं।सोमवार-मंगलवार आधी रात करीब दो बजे जाले-लातराहा के बीच चौड़ में यही चाल चली। तस्करों ने तार शॉर्ट कर बिजली गुल की और आराम से माल बांट लिया। बिजली टीम फॉल्ट तलाशती रही।पुलिस की डाल-डाल कार्रवाई के बाद तस्कर पात-पात पर उतर आए। यह हथकंडा बिजली विभाग के लिए नई मुसीबत बन गया है।

Advertisement
Share