
छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, पचास से अधिक गांव पर दिखेगा प्रभाव।
दरभंगा: पंडौल ग्रिड की 132 केवी लाइन के मेंटेनेंस के कारण बुधवार को रैयाम 33 केवी फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रैयाम व खिरमा जलवाड़ा पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडर प्रभावित होंगे।

रैयाम, फुलकाही, कमलपुर, नयागांव, केवटी, रनवे, लदारी, खिरमा, ननौरा, पिंडारुच, शेखपुर दानी, छतवन, बाढ़ समैला, असराहा, कोठिया समेत करीब 50 गांवों में सप्लाई ठप रहेगी।इसके साथ खरुआ 33/11 केवी उपकेंद्र में 5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर को 10 एमवीए से बदलने का कार्य होगा। खरुआ, बिजली, खुटवारा, अतिहार, बलहा, लोआम, छोटाईपट्टी व आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

विभागीय अधिकारियों ने अपील की कि बिजली से जुड़े कार्य समय से निपटा लें, पानी स्टोर रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही सप्लाई बहाल होगी। असुविधा के लिए खेद।

