Home मुख्य बुलंद हौसले के साथ अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर दरवाजे से उठाया बोलेरो। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 20, 2017

बुलंद हौसले के साथ अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर दरवाजे से उठाया बोलेरो। Voice of Darbhanga

IMG_20170120_135916

दरभंगा: दरभंगा जिले में अपराधियों ने फिर एकबार बढ़े हौसले का परिचय देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। गुरूवार देर रात कमतौल थानाक्षेत्र के करजापट्टी गाँव निवासी कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष इंद्रकुमार चौधरी के दरवाजे से पिस्तौल की नोक पर चार अपराधी उनकी बोलेरो उठा ले गए। सूत्रों ने अनुसार श्री चौधरी रात में सोये थे तो उन्हें बाहर कुछ हलचल जान पड़ी। उन्होंने उठकर देखा तो चार लोग उनके दरवाजे से बोलेरो निकाल रहे थे। जब उन्होंने रोकना चाहा तो अपराधियों ने उनके कनपट्टी पर पिस्तौल सटाते हुए धमकी दी कि यदि उन्होंने शोर मचाया तो गोली मार देंगे। श्री चौधरी चुप हो गए और चारो अपराधी बोलेरो लेकर चलते बने। इसके तुरंत बाद उन्होंने कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी शुरू हो गयी। अंतिम जानकारी मिलने तक कोई कामयाबी पुलिस को नही मिल पाई है। सूत्रों की माने तो हाल के दिनों में कमतौल थानाक्षेत्र से बोलेरो चोरी की यह तीसरी घटना है।

Share

Leave a Reply