
अपने बच्चों समेत पत्नी को जिन्दा जलाकर हुआ फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के कमतौल थाना के टेक्टार गाँव में एक सरफिरे करीब 40 वर्षीय मो0 हारून ने बीती रात करीब दो बजे अपनी पत्नी और दो बच्चो ( एक लड़का और एक लड़की ) को जिंदा जला कर फरार हो गया और तीनो की मौत आग से जल कर मौके पर ही हो गई। जब इस बात भनक अहले सुबह ग्रामीणों को लगी तो बिना समय बिताये सभी घटना स्थल पर पहुंचने लगे और इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर मृतिका की माँ के बयान पर मृतिका के पति मो0 हारून पर हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेजा डीएमसीएच भेजा गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नही हो पाया है और आसपास के लोग भी कुछ भी बोलने को तैयार नही दिखे। पुलिस मृतिका के पति हारून की गिरफ़्तारी के छापेमारी शुरू कर दी है।

