
इंजीनियर मर्डर केस में कुंदन सिंह गिरफ्तार।

दभंगा: बहुचर्चित इंजीनियर हत्याकांड में संतोष झा गिरोह के कुंदन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसे 26 दिसम्बर 2016 को बहेड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या- 270/15 में आज पुलिस ने अप्राथमिक अभियुक्त सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर थाना के माणिक चौक निवासी अजय सिंह के पुत्र कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी रून्नीसैदपुर थाना के माणिक चौक से 3 सितम्बर को हुई थी. जिसे आज न्यायिक हिरासत में दरभंगा पुलिस ने भेज दिया.

