Home मुख्य प्यार में पागल प्रेमिका हर हद पार कर प्रेमी के घर पहुँच कर शादी की जिद पर अड़ी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 28, 2017

प्यार में पागल प्रेमिका हर हद पार कर प्रेमी के घर पहुँच कर शादी की जिद पर अड़ी। Voice of Darbhanga

IMG_20170429_002116

दरभंगा: कहते हैं जब इश्क हद से गुजरता हो माशूका को महबूब की बाहों से रहने से ज्यादा सुकून कहीं नही मिलता. सब रिश्ते नाते तोड़कर महबूब की गालियां ही उसके लिए जन्नत की गली हो जाती है. प्यार में जब जूनून बन जाय तो माशूका भी हर हद पार करने को तैयार हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला आया है केवटी के रैयाम क्षेत्र के नयागांव मे जहाँ गुरूवार को देर शाम एक प्रेमिका प्रेमी के धर जा पहुँची तथा शादी करने कि जिद लड़का के परिजनों से करने लगी. मामला गाँव के होने से परिजन भी परेशान है. बताया जाता है कि कि दोनों मे विगत दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है यह पहला अवसर नहीं है, जो प्रेमिका प्रेमी के धर आयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पूर्व भी लड़का के परिजन लड़की पक्ष के लोगों को बुलाकर लड़की को सौंप चुके है. लड़का बाहर से इसी बीच आया कि फिर लड़की उसके धर पहुँचकर शादी की जिद पर अड़ी है. लड़का पक्ष के नहीं मानने पर लड़की ब्लेड से हाथ को कई जगह पर जख्म बना लिया मगर पिता के धर वापस नहीं जाने का नाम ले रही है. बिगड़ते माहौल को देखते हुए लड़का के परिजनों ने रैयाम पुलिस को सूचना दिया.

Share

Leave a Reply