Home मुख्य विशेष: पंचायत में पूर्व मुखिया का बर्चस्व अभी भी है क़ायम
मुख्य - August 25, 2016

विशेष: पंचायत में पूर्व मुखिया का बर्चस्व अभी भी है क़ायम

IMG-20160825-WA0015

ज़ाहिद अनवर की विशेष रिपोर्ट:

बहेरी प्रखंड के चकवा भरवारी पंचायत इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ की  पूर्व मुखिया रेहाना खातून का बर्चस्व अभी भी इस पंचायत में कायम है। इनके द्वारा पिछले कुछ दिनों से एक सड़क का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है जिसमे पूर्व पंचायत सचिव रामेश्वर सिंह का पूर्ण सहयोग प्राप्त है। इस आशय की जानकारी वर्तमान मुखिया पति श्री शेखर महतो के द्वारा प्रखंड विकाश पाधिकारी श्रीमती हुस्ने आरा को दी गयी। बीडीओ ने पूर्व मुखिया से सड़क निर्माण कार्य रोकने को तो कहा गया परंतु अपनी दबंगता दिखाते हुए काम जारी रखा गया। अब इनकी इस साहस को दबंगता नहीं तो और क्या कहेंगे। विदित हो की न तो आम सभा की बैठक में इस योजना पर चर्चा हुआ और न ही सड़क निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का शिलापट लगा हुआ है। पूर्व मुखिया की इस दबंगता से आम जनता में काफी आक्रोश है। आम जनता की माँग है कि इस निर्माण कार्य को यथाशीघ्र रोका जाये और पूर्व मुखिया की सभी योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि प्रशाशन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पूरी जनता न्याय के लिए उग्र आंदोलन करेगी।

Share

Leave a Reply