
ट्रकों के आमने सामने टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एनएच 57 स्थित जीवछ घाट पेट्रोल पंप के निकट गेहूं एवं आलू लदे ट्रक की टक्कर में दोनों ट्रक ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
खबर अनुसार गेहूं लदा ट्रक सकरी से दरभंगा की ओर आ रहा था और आलू लदा ट्रक सकरी से जा रहा था। इसी बीच घने कोहरे की वजह से जीवछ घाट पेट्रोल पंप के निकट भयानक हादसा हो गया। इसमें दोनों व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है।
इस दुघर्टना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

