Home मुख्य पेट्रोल काण्ड के शिकार मृतक मनोज चौधरी के परिजनों से मिले विधायक सुनील चौधरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 26, 2017

पेट्रोल काण्ड के शिकार मृतक मनोज चौधरी के परिजनों से मिले विधायक सुनील चौधरी। Voice of Darbhanga

IMG_20170426_151721

दरभंगा: बेनीपुर के जदयू विधायक और नितीश के करीबियों में से एक माने जाने वाले नेता सुनील चौधरी आज चर्चित पेट्रोल काण्ड में मृत मनोज चौधरी के परिजनों से उनके आवास बहादुरपुर थानाक्षेत्र के कबिलपुर ग्राम पहुँच कर मिले। मृतक के पिता कृष्णकांत चौधरी ने कहा कि गत एक महीने में अब तक 12 विधायक सांसद आ चुके हैं, पर उन्हें न्याय नही मिल पाया है। अब तक न स्पीडी ट्रायल शुरू हुआ है, न ही गैरविवादित जमीन उन्हें कब्जा कराया जा सका है जिसका आश्वासन जिलाधिकारी ने भी दिया। किसी प्रकार की आर्थिक सहायता एवं नर्सरी टीचर ट्रेनिंग प्राप्त उनकी बहू को सरकारी नौकरी के मांग पर डीएम ने पटना से होने की बात कही। पर अभी तक कुछ नही हुआ। सभी लोग आंसू पोछने आते हैं, पर कोई कुछ करते नही।

सारी बातों को सुनने के बाद विधायक श्री चौधरी ने उनके साथ न्याय होने का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके नेता नितीश कुमार का स्पष्ट कहना है कि न किसी को बचाना है और न किसी को फसाना है। दोषी नही बचेंगे और स्पीडी ट्रायल होगा, इसका भरोसा उन्होंने दिलाया। साथ ही मृतक की पत्नी को नौकरी एवं आर्थिक सहायता केलिए श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री से भी इस संदर्भ में बात करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी संभव होगा, सरकार के तरफ से किया जाए।

विधायक श्री चौधरी के साथ युवा जदयू के जिलाध्यक्ष डा0 मंजूर आलम भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply