संस्थान की असलियत की जानकारी लेने पहुँचे फर्जी संस्था के अभिकर्ता को ही गिरफ्तार कर लिया!
दरभंगा: जब अनजाने में रोजगार की तलाश में खुद ठगी का शिकार फर्जी संस्थानों द्वारा बेरोजगार होते रहते हैं तो प्रशासन शायद सोते रहता है। पर जब ठगी का एहसास हुआ और असलियत जानने पहुंचे तो खुद ही गिरफ्तार हो गया। कुछ ऐसा ही वाकया शनिवार को सामने आया जब एक फर्जी संस्था के अभिकर्ता को सिंहवाड़ा पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक इसी थाना क्षेत्र के मनकौली पंचायत के मोईन टोला निवासी लखन प्रसाद का पुत्र गुरूदेव प्रसाद बताया गया है. गिरफ्तार युवक बेनीबाद मुजफ्फरपुर की संस्था सिरियस एजुकेशन एण्ड सपोर्ट फाउण्डेशन में बतौर अभिकर्ता प्रतिमाह 10 हजार रूपये की मासिक पर कार्य कर रहा था. इस अभिकर्ता को पिछले तीन महिना से फाउण्डेशन द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था. गिरफ्तार अभिकर्ता संस्था का वास्तविकता का पता करने दरभंगा के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में जानकारी लेते पहुंचा था. पीएचडी विभाग ने इस संस्था को फर्जी मानकर इसकी सूचना वरीय आरक्षी अधीक्षक दरभंगा दी. वरीय आरक्षी अधीक्षक की सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त अभिकर्ता को हिरासत में ले लिया है. वहीं निस्ता निवासी कन्हाई सहनी ने इस पर सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया है. गिरफ्तार अभिकर्ता पर आरोप है कि शौचालय निर्माण हेतु गांव में घुम-घुमकर लोगों से अवैध उगाही करता था.

