Home मुख्य तेज रफ़्तार कार के चाय दुकान में घुसने से एक महिला की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 7, 2016

तेज रफ़्तार कार के चाय दुकान में घुसने से एक महिला की मौत। Voice of Darbhanga

img_20161107_091655_288

दरभंगा: आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे समस्तीपुर लहेरियासराय पथ पर बहादुरपुर थानाक्षेत्र के एकमी के निकट एक तेज रफ़्तार बेकाबू होकर चाय दकान में घुस गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहेरियासराय से समस्तीपुर की ओर जा रही बिना नंबर की कार कुंवर नगर के समीप रोड किनारे बने चाय दुकान में घुसी और पलट गयी। इस दुर्घटना में एकमी निवासी मो0 हीरा की वृद्ध माँ की मौत हो गयी। कार चलाने वाला युवक लहेरियासराय बाकरगंज स्थित एक पुराने प्रतिष्ठित कपड़े के प्रतिष्ठान के मालिक का बेटा बताया जा रहा है। घटना में कार चलाने वाले युवक के दाहिने हाथ टूटने की खबर है। मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की जिसे बहादुरपुर थाना की पुलिस ने तत्परता से समझा बुझा कर जाम न करने पर मना लिया। तत्काल तत्परता से पुलिस स्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेजा।

Share

Leave a Reply