Home मुख्य महिला जिला पार्षदों ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार।
मुख्य - August 22, 2016

महिला जिला पार्षदों ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार।

IMG-20160822-WA0033

दरभंगा: पंचायती राज विभाग के द्वारा आज से शुरू होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दरभंगा के नवनिर्वाचित जिला परिषद की 25 महिला पार्षदो ने चेयरमैन गीता देवी के नेतृत्व में बहिष्कार कर दिया है। इन पार्षदों का आरोप है कि कार्यालय में शौचालय एवं स्वच्छ जल जैसे मूलभूतत सुविधाओं का भी अभाव है। यहां महिला पार्षदों का काम करना नामुमकिन जैसा हो रहा है। इनका आरोप है कि जिला परिषद की पहली औपचारिक बैठक में ही इन मुद्दों से उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा गया था पर कोई काम नही हुआ। इसलिए अंत में प्रशिक्षण का मजबूरन बहिष्कार करना पड़ रहा है। महिला पार्षदों ने डीडीसी मुर्दाबाद के भी खूब नारे लगाये।

Share

Leave a Reply