Home मुख्य छठ घाट बनाने के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2016

छठ घाट बनाने के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत। Voice of Darbhanga

zcamera-20161018_180356

दरभंगा: अलीनगर थानान्तर्गत कमला नदी के बलेता घाट पर मंगलवार को छठ घाट बनाने के क्रम में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। जिसमें एक लड़का व एक लड़की है। एक लड़की ने तैर कर अपनी जान बचा ली। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगबनी गांव के नारायण राम का बेटा सुधीर राम (12), दुनीलाल पासवान की बेटी नूतन कुमारी (12) व नरेश लाल देव की बेटी कल्पना कुमारी (11) गांव से से सटे बलेता घाट पर छठ पर्व को लेकर घाट बनाने के लिए बलेता घाट गए। इसी दौरान तीनों बच्चे नदी में नहाने के लिए अधिक पानी में चले गए। तीनों डूबने लगे।
सुधीर राम व नूतन कुमारी की डूबने से मौत हो गई। कल्पना कुमारी तैर कर किसी तरह से निकल गई। वह दो बच्चों के डूबने की बात कह कर जोर जोर से चिल्लाने लगी। बचाने के लिए ग्रामीण नदी में उतरे। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को नदी से निकला गया। इस घटना से जोगबनी गांव में मातम पसर गया है। विधायक सह मंत्री अब्दुलबारी सिद्धीकी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये देने की घोषणा की।

Share

Leave a Reply