
वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga

केवटी : सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया, रैयाम शाखा में सोमवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जीएन चौधरी की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, बकरी व मुर्गी तथा गाय पालन, सोलर पम्प और सोलर लाईट व सभी का खाता खोलने और उसे आघार तथा मोबाइल से जोड़ने के साथ-साथ रूपे डेविड कार्ड सक्रियकरण आदि के संबंध में जानकारी दिए. वहीं श्री चौधरी ने लोगों को नकद रहित भुगतान व रूपे डेविड कार्ड आधार संख्या व मोबाइल से करने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर जिपस समीउल्लाह खां समीम, वितीय साक्षरता काउंसिलर राजेंद्र पोद्दार, शाखा प्रबंधक आर के मंडल के अलावा पूर्व मुखिया लखीचंद्र यादव, बैंक मित्र घनश्याम महतों तथा कैलाश मिश्र आदि मौजूद थे.

