Home मुख्य वित्तीय अनियमितता की निगरानी विभाग से जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 9, 2016

वित्तीय अनियमितता की निगरानी विभाग से जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

img_20161209_201508_118

दरभंगा: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड किसान प्रकोष्ट के बैनर तले आज दर्जनों कार्यकर्ताओ ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के धरना स्थल पर ग्यारहवीं योजना में लगभग तीन करोड़ राशि की लूट खसोट एवं अन्य अनिमियता की जाँच बिहार सरकार के निगरानी विभाग से करवाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी का कहना था की संस्कृत विश्वविद्यालय लूट – खसोट और अनियमितता का अड्डा बन गया है जिसके चलते यहां की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और यूजीसी की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। इसी को लेकर हमलोगों की मांग है कि इन सारी लूट-खसोट की जाँच बिहार सरकार के निगरानी विभाग हो ताकि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था पुनः पटरी पर लौट सके।

Share

Leave a Reply