Home Featured जमीन डील के नाम पर 11 लाख की ठगी, दो गुप्ता बंधुओं पर प्राथमिकी।

जमीन डील के नाम पर 11 लाख की ठगी, दो गुप्ता बंधुओं पर प्राथमिकी।

दरभंगा: प्रॉपर्टी डीलर बनकर जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर दो गुप्ता बंधुओं ने 11 लाख रुपये ठग लिए। जोगियारा निवासी बिपेंद्र कुमार सिंह ने जाले थाने में वार्ड-18 के रंजीत गुप्ता व गौतम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया।प्राथमिकी के अनुसार, गौतम ने राम जानकी पूर की जमीन 6 लाख प्रति धुर के भाव पर 11 लाख लिये, लेकिन रजिस्ट्री टालते रहे। पैसे वापसी या दस्तावेज मांगने पर मारपीट की और घायल कर भगाया। पीड़ित ने सीएचसी में इलाज कराया।थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर एसआई शिवजी सिंह को जांच सौंपी गई है।

Advertisement
Share