
घूरा से लगे आग में दो घर जले, भैंस झुलसी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र के फेकला ओपी अन्तर्गत बरुआरा पंचायत के पिंगी गाँव में दो सगे भाइयों का घर बीती रात आग लगने से जल गया और एक भैंस झुलस गई। जाटू राम के पुत्र मून्ना राम और मलहु राम का घर एक साथ जुड़ा हुआ था। शनिवार देर रात आग तापने के बाद आग का घूरा पूरी तरह बुझा नही था। रात को हवा चलने के दौरान चिंगारी सुलग गयी जिसने विकराल आग का रूप ले लिया। इस आग में दोनों घर जल गए और एक भैंस बुरी तरह झुलस गयी।

