Home Featured सरस्वती पूजा विसर्जन में फायरिंग: एक युवक गंभीर घायल, आरोपी फरार।

सरस्वती पूजा विसर्जन में फायरिंग: एक युवक गंभीर घायल, आरोपी फरार।

दरभंगा: रविवार देर रात सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान सदर थाना क्षेत्र के गौशाघाट पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और मोहसिनपुर गांव निवासी अंशु कुमार ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

घायल की पहचान अक्षय कुमार राम (26) के रूप में हुई है। गर्दन के नीचे बुलेट लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन के दौरान कहासुनी हुई, जो झड़प में तब्दील हो गई। घायल अक्षय ने बताया कि वे गांव वालों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए गौशाघाट पहुंचे थे, जहां अंशु से विवाद हो गया और उसने गोली मार दी।

Advertisement

आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के निवासी हैं।सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी अंशु की तलाश जारी है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Share