Home मुख्य मछुआ सोसायटी चुनाव को लेकर युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने की सहनी समाज के साथ बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 31, 2017

मछुआ सोसायटी चुनाव को लेकर युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने की सहनी समाज के साथ बैठक। Voice of Darbhanga

IMG_20170131_200005

केवंटी: केवटी पंचायत के वनबाड़ी गांव में मंगलवार को सहनी समाज की बैठक युवा जदयू के जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मछुआ सोसायटी चुनाव में सशक्त उम्मीदवार को खड़ा करने को लेकर मंथन कर युवा जदयू के प्रखंड सचिव महेंद्र सहनी को उम्मीदवार के रूप में चयनित किया गया। इस अवसर पर श्री अंसारी ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहनी समाज के उत्थान व विकास के लिए कटिबद्ध हैं। मौके पर प्रखंडध्यक्ष रौशन कुमार मिश्र , अरुण सहनी , रामविलास सहनी , नागे सहनी, विनोद सहनी , रंजीत सहनी समेत कई ने अपना विचार रखा।

Share

Leave a Reply