
फुटपाथ विक्रेता संघ: 10-25 फरवरी तक सदस्यता अभियान, 1 मार्च को जिला सम्मेलन।
दरभंगा: जिला फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ की बैठक बेंता चौक रैन बसेरा में आयोजित हुई। महानगर अध्यक्ष कारी गामी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से 10 से 25 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाने व 1 मार्च को शहर बहुउद्देशीय भवन में जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं व अधिकारों पर चर्चा हुई। संघ ने जिला प्रशासन व नगर आयुक्त से वेडिंग जोन मार्केट का शीघ्र निर्माण, टाउन वेडिंग कमेटी (टीवीसी) की नियमित बैठक, दुकानदारों का पुनः सर्वेक्षण व पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की।

मुख्य संरक्षक व हम श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. दत्ता ने कहा, “फुटपाथ दुकानदार शहर की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। संगठित होकर ही उनके हितों की रक्षा संभव है।”


