
रैली में भाग लेने केलिए किसानों का जत्था दिल्ली रवाना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अखिल भारतीय किसान सभा के आव्हान पर किसानों के विभिन्न माॅगों की पूर्ति के लिए 24 नवम्बर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने दरभंगा से सैकड़ों किसानों का जत्था आज दिल्ली रवाना हो गया। इस जत्थे कस नेतृत्व किसान सभा के राज्याध्यक्ष काॅ ललन चौधरी एवं जिला सचिव काॅ श्याम भारती कर रहे थे। यह जत्था आज सुबह दरभंगा एवं लहेरियासराय स्टेशन से सरयु-यमुना ट्रेन से रवाना हुआ ।

