Home मुख्य पैसे केलिए लाइन में लगी भीड़ के हंगामा के बाद बैंक पर बुलानी पड़ी पुलिस। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 23, 2016

पैसे केलिए लाइन में लगी भीड़ के हंगामा के बाद बैंक पर बुलानी पड़ी पुलिस। Voice of Darbhanga

img_20161123_221123_055

दरभंगा/ कमतौल : 500 एवं 1000 के पुराने नोट का चलन बंद कर दिए जाने से जंहा एक ओर आम अवाम में असंतोष व्याप्त हो गया है वंही बैंक कर्मी अपनी हिफाजत व नौकरी बचाने के लिए प्रभु स्मरण करने शुरू कर दिए है. इसी क्रम में वुधवार को कमतौल थाना क्षेत्र के कोठिया गाँव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों ने जम कर आक्रोश का प्रदर्शन किया. बैंक कार्य प्रभावित हुआ देख शाखा प्रबंधक शम्भूनाथ ठाकुर ने कमतौल थाना पुलिस को बुलाया. कमतौल थाना से पहुंचे स0अ0नि0 ललन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बलों ने हालात को व्यवस्थित कर बैंक कार्य चालु कराया. इस हंगामे के कारण पूरे एक घंटे बैंक कार्य प्रभावित रहा. उपभोक्ता ओबैश खान, पूनम देवी, राजेश कामत, शम्भू मिश्रा सहित सैकड़ो उपभोगता न बैंक प्रबंधन की व्यवस्था के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाते हुए नित्य बिना रकम लिए वापस हो जाने की शिकायत की. वंही शाखा प्रबंधक श्री ठाकुर ने बताया कि हमें जो भी रकम मिलती है. उसे पारदर्शी व रिजर्व बैंक के निदेर्शानुसार नित्य वितरण कर दिया जाता है. वंही बेटी बेटा की शादी रचाने वाले अभिभावक अपने ही रकम से मरहूम हो माथा पीटते देखे गए.

Share

Leave a Reply