
इन्साफ केलिए एसएसपी से मिले दोनार शॉप अग्निपीड़ित व्यवसायी।

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के दोनार निवासी अजय कुमार साह व उनकी पत्नी ने गुरुवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी को दिए आवेदन में कहा कि पिछले दिनों पुरानी दुश्मनी के कारण पड़ोसी अजीत कुमार, रमेश प्रसाद साह, प्रियंका कुमारी, विजेता रानी उर्फ डॉली ने उनके घर में आग लगाकर जिन्दा जलाने का प्रयास किया। इस अगलगी में उसका सबकुछ बर्बाद हो गया। घटना के बाद भी आरोपियों ने कहा कि इस बार तो जिंदा बच गए। लेकिन, अब घर में बंद कर जलाकर मार देंगे। अजय ने एसएसपी से कहा कि वह पूरा परिवार पिछले कई साल से परेशान है। उन्होंने घटना की स्थिति, प्रकृति एवं गंभीरता को देखते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी व कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ सड़क पर जान दे देंगे।
इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार भी एफएसएल रिपोर्ट भी आग लगने नही, लगाये जाने के संकेत मिलने की सूचना दी है। रिपोर्ट के अनुसार बिजली के शार्ट सर्किट से नही, बल्कि पेट्रोल छिड़क कर आग लगाया गया। हालांकि पूरी सच्चाई तो जांच पूर्ण होने पर ही सामने आने की सम्भावना है पर प्रथम दृष्टया आग लगाये जाने के आरोप को बल मिलता दिखाई दिया।

