
आगामी दुर्गा पूजा केलिए गोविंदपुर दुर्गा पूजा समिति की कमिटी का गठन।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित श्री श्री 108 गोविंदपुर दुर्गा पूजा समिति द्वारा आगामी दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतू पूजा समिति की एक बैठक मन्दिर प्रागंण मे आहुत की गयी। इस बैठक में सर्वसम्मति से अजय चौधरी को अध्यक्ष,राम उदित चौधरी को उपाध्यक्ष,अनिल चौधरी को सचिव,मुकुन्द चौधरी को कोषाध्यक्ष और गुड्डु चौधरी को पूजा संचालक का दायित्व सौंपा गया। इसके अलाव एक निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया जिसके प्रमुख शशिभूषण चौधरी एवं गोपाल जी चौधरी बनाए गये।

