
राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन।

दरभंगा।जाहिद अनवर
हायाघाट के कद्दावर नेता और राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कमरूजमा उर्फ़ हीरा का आज बीमारी के कारण अचानक निधन हो गया। इनके निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी लोग इनके अचानक मृत्य की खबर से चौंक गए। ये अपने पीछे 9 बच्चो का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। विदित हो की 65 वर्षीय हीरा हायाघाट प्रखंड से लगतार 3 बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके थे। अभी भी ये पार्टी के सक्रीय सदस्यो के रूप में गिने जाते थे। अशोक पेपर मिल की लड़ाई में भी इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। इनके आवास पर पहुँचने वाले कई सदस्यो में राजद के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिज़वी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक अभिभावक को खो दिया है जिसकी कमी हम सबको खलेगी। शोक व्यक्त करने वालो में जिला परिषद सदस्य फरहाना खातून, प्रो0 मिथलेश कुमार पासवान (ज़िला कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता, दरभंगा), सहोरा पंचायत के मुखिया और राजद के सक्रीय सदस्य विजय पासवान, मुखिया महेन्द्र राम और सिधौली निवासी सफ़दर हुसैन शामिल है।

