Home मुख्य छात्र समागम ने मदरसा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चैयरमैन का पुतला फूंका।
मुख्य - August 21, 2016

छात्र समागम ने मदरसा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चैयरमैन का पुतला फूंका।

IMG_20160821_211923_180
दरभंगा: छात्र समागम दरभंगा में तत्वाधान में आज मदरसा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एजाज अहमद के आय से अधिक संपत्ति और बेटी दामाद के नाम पर जमीन खरीद कर घपला करने के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनकम टैक्स चैराहा पर हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 कलाम ने करते हुए कहा कि मदरसों के अफ़्लियेशन के नाम पर भी एजाज अहमद द्वारा बड़ी ठगी की है। एक सप्ताह पूर्व भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर संपत्ति जप्त करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गयी है। इस अवसर पर आनन्द गिरी, कमलेश गिरी, मनीष यादव, राहुल सिंह, शादाब आलम सहित कई प्रमुख छात्र नेता उपस्थित थे।

 

Share

Leave a Reply