Home मुख्य बगीचे में मिली लावारिस बाइक चोरी की निकली। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2017

बगीचे में मिली लावारिस बाइक चोरी की निकली। Voice of Darbhanga

IMG_20170221_032018

दरभंगा: रविवार को सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच 57 स्थित मनिहास गाछी से लावारिस हालत में एक बाइक बरामद की गयी थी। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि रविवार की शाम हाइवे पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि आम के बगीचा में ब्लू रंग की बाइक लगी हुई है। बाइक के आगे-पीछे का नंबर प्लेट व डिक्की गायब था। जांच के क्रम में बाइक पर इंजन नंबर एमबीएलजेएडीजीएएमएफ 9 जीओ 7744 अंकित है। आशंका जताई जा रही थी कि बाइक चोरी की है और यह आशंका सही निकली। सोमवार को छानबीन के दौरान पता चला कि बाइक चोरी की ही है और इसके चोरी के संबंध में सिंहवाड़ा में काण्ड संख्या 20/17 दर्ज है।

Share

Leave a Reply