
Home मुख्य स्थापना दिवस पर बदहाल महिला शौचालय के लिए पुरे दुनिया के सामने शर्मसार हुआ दरभंगा मेडिकल कॉलेज। Voice of Darbhanga
स्थापना दिवस पर बदहाल महिला शौचालय के लिए पुरे दुनिया के सामने शर्मसार हुआ दरभंगा मेडिकल कॉलेज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में तमाम दिखावे उस समय धरे के धरे रह गए जब लन्दन से आयी डा0 नंदनी ने प्राचार्य को महिला शौचालय की खस्ता हाल के मरम्मत केलिये दस हज़ार रुपये चंदे के रूप में कार्यक्रम के बीच में कॉलेज के प्राचार्य के हाथों में थमाया। पहले तो प्राचार्य ने लेने से इंकार किया पर बाद में उन्हें स्वीकार करना पड़ा। इस समारोह में विशेषरूप से 1962 बैच के डॉक्टरों को बुलाया गया था। डा0 नंदनी के इस कदम ने डीएमसी के अंदरूनी हालात की पोल पुरे दुनिया के सामने खोल कर रख दिया। एक बार फिर दरभंगा मेडिकल कॉलेज की छवि पुरे विश्व के सामने धूमिल हुई।

