शादी के चार दिन बाद ही पति को छोड़ प्रेमी के पास भागी नावविवाहिता।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
कहते हैं कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है। पर आजकल ये बंधन सात दिन भी चलेगा, ये गारंटी नही होता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया जहाँ एक गुड़िया नामक युवती की शादी जबरन माँ बाप द्वारा प्रेमी से न करके किसी और के साथ कर दी गयी तो युवती ने चार दिन में ही बन्धन तोड़ दिया और प्रेमी के पास भाग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के मखुनहिया निवासी अमरनाथ लाल कर्ण की नवविवाहिता पुत्री गुड़िया शादी के चार दिन बाद ही लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ला स्थित अपने ससुराल से भागकर अपने प्रेमी से शादी रचाने के बाद शुक्रवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गई। उसने बताया कि उसकी मर्जी के बगैर परिवार वालों ने आनन-फानन में 8 जुलाई 2016 को उसकी शादी सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर में लहेरियासराय के एक युवक से करवा दी थी। मौका मिलते ही 13 जुलाई की अहले सुबह वह भागकर अपने प्रेमी इंद्रजीत यादव के पास पटना चली गई। गुड़िया ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के सहनियापट्टी गांव निवासी इंद्रजीत से उसका काफी दिनों से प्रेम संबंध था। उसीके साथ वह जीने व मरने की कसमें खाई थी। पटना में ही पहले महावीर मंदिर में शादी की। फिर वहीं कोर्ट मैरेज कर उसके साथ रहने लगी। इस बीच जब उसे पता चला कि उसके पिता ने लहेरियासराय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह लहेरियासराय थाने आई। वहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया। गुड़िया ने बताया कि वह अपने प्रेमी इंद्रजीत यादव के साथ ही रहेगी।

