
चार नाबालिग बाइक चोर गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार नाबालिग सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ-साथ पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है।
पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी का अनुसार इस गिरोह का मास्टरमाइंड मधुबनी जेल से गिरोह को ऑपरेट करता है। वहीं से बैठकर योजना तैयार की जाती थी चारों चोर ने पूछताछ के क्रम में बताया कि हमें मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाती थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता था।

