Home Featured रील बनाने के बहाने देशी पिस्टल लहराने वाले चार युवक गिरफ्तार।

रील बनाने के बहाने देशी पिस्टल लहराने वाले चार युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर व घोंघिया के चार युवकों को दो देशी पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी ने मोबाइल पर रील बनाने के बहाने हथियार लेने का दावा किया।

Advertisement

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मझौड़ा चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति पिस्टल के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर निरीक्षक मिथिलेश कुमार राही के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात की गई। मझौड़ा चौक पर पुलिस गाड़ी देख एक युवक मझौड़ा गाछी की ओर भागा, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया।पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण कुमार यादव (पिता सोती यादव, लक्ष्मणपुर) बताया। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के सेवक सहनी के बेटे सचिन सहनी व उनके भाई सत्यम सहनी ने मोबाइल रील के लिए पिस्टल दी। दोनों भाइयों को उनके निशानदेही पर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।सचिन व सत्यम ने स्वीकार किया कि उन्होंने कृष्ण कुमार यादव व राघव यादव को पिस्टल दी थी।

Advertisement

राघव को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। राघव ने भी रील बनाने के बहाने पिस्टल लेने की बात कही। घटनास्थल से दो देशी पिस्टल, चार मोबाइल व मैगजीन जब्त किए गए। सभी मोबाइलों की गैलरी में पिस्टल वाली तस्वीरें मिलीं।निरीक्षक मिथिलेश कुमार राही के आवेदन पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share