
श्राद्ध से लेकर उद्घाटन तक के कार्यक्रमो पर अतिक्रमण हो गया नगर विधायक के! Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
विरोधी दल के पूर्व सांसद के पुत्र मोह में किये गए कथित सहयोग से भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी चौथी बार किसी तरह विधायक बन तो गए पर शायद तीस हजार से तीन हज़ार की बढ़त आ जाना उन्हें जनता के बीच अपनी औकात दिखा गया। इसलिए इसबार जीतने पर उनके प्रिय कार्यक्रम लोगों के श्राद्ध में भोज खाने जाने में न के बराबर दिखाई देते हैं। नगर विधायक के इस विशेषाधिकार पर चुनाव से ठीक पहले भाजपा में आये एक दलबदलू नेता आजकल कब्जा जमाए दिखते हैं। किसी के मरने पर श्राद्ध का भोज खाते हैं और इसकी सूचना फेसबुक पर डालते रहते हैं।उद्घाटन में जाते तो वहां अक्सर विधान पार्षद अर्जुन सहनी सक्रीय दिखते हैं और आजकल उन्ही का कब्जा शहर के उदाघटनो आदि में दिखता है। भाजपा के युवाओं के चहेते जाले विधायक जीबेश कुमार भी युवाओं के कार्यक्रम में शहर में ज्यादा सक्रिय दिखते हैं। नगर विधायक का ख़ास चेला कहे जाने वाले द्वारा हाल में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया तो वहां भी उद्घाटन में जीबेश कुमार को मुख्य अतिथि बनाया गया। पर शायद जीबेश कुमार को यह सही नही लगा कि नगर के कार्यक्रम में नगर विधायक शामिल न हो तो शायद इनकी दया पर नगर विधायक को भी उद्घाटन में जगह मिल गयी।
कुल मिलाकर कहा जाय तो इन तथ्यों से संजय सरावगी जनता के बीच टूटने के साथ पार्टी में भी कमजोर हुए हैं। मैथिलों को बेवकूफ बनाते रहने और ठगने की कला इनकी अब काम नही कर रही है क्योंकि इसबार संगठन के जिलाध्यक्ष के चुनाव में शायद इसकी भी पोल खुल गयी। अगर ऐसा ही रहा तो यह कहना अतिश्योक्ति नही होगी कि अगले विधानसभा चुनाव तक इनकी हैसियत नगर विधायक तो दूर, शायद नगर अध्यक्ष बनने की भी न रह जाये।

