
युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा जापान निर्मित एक ख़ास प्रकार का बीयर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार सरकार के शराबबंदी फैसले के बाद बिहार के सारे शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया । किंतु इसके उल्ट बिहार के दरभंगा में एक ऐसा दुकान है जो दिखने में शराब की दुकान जैसा लगता है और दुकान में मिलने वाला सामान भी बीयर की बोतल की तरह है जो आज कल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है । लोग उत्सुकता वश दुकान पर आते है बीयर की तरह दिखने वाले बोतल को खरीदते और बड़े मजे से पीते देखे जा रहे है । दरलसल इस दुकान में बीयर सा दिखने वाले बोतल में जपानी टेकोनोलॉजी से निर्मित जूस बेचा जा रहा है । इस कम्पनी का दावा है कि ये बीयर जूस सेहत के लिए काफी फायदे मंद है इससे कोई शरीर के अंग को खराब नही बल्कि और तंदुरुति प्रदान करता है । लोग भी बियर की तरह दिखने वाले इस फ्रूट वियर का जूस को पिने के बाद आनंदित महसूस करते है और कहते है इसमें अल्कोहल जैसा कुछ महसूस नही होता है , उन्हें इस जूस फल जैसा स्वाद का मजा दे रहा है । लेकिन ये बीयर जूस की दुकान अभी दरभंगा के युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।

